• Wed. Dec 17th, 2025

Network10 Live

Uttarakhand News Portal

मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है    

Share this

 

मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज लैंसडाउन पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

लैंसडाउन के परेड मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वहां शहीद सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की सभी तैयारियां समय पर और गरिमामय तरीके से पूरी की जाएं।

मंत्री जोशी ने कहा कि लैंसडाउन उनकी कर्मभूमि रही है और यहां आकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर 1976 को उन्होंने यहीं से एक राइफलमैन के रूप में भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा का संकल्प लिया था।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सम्मान समारोह को लैंसडाउन में आयोजित किए जाने की सहमति देना सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य सहित सेना एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this

By admin

मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के 28 कृषकों के दल और दो उद्यान कार्मिकों को 05 दिवसीय सेब एवं कीवी उत्पादन प्रशिक्षण हेतु डॉ. वाईएस परमार कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी–सोलन (हिमाचल प्रदेश) के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सख्त जिलाधिकारी सविन बंसल, मानकों के उल्लंघन पर एजेंसियों को दी कड़ी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed