• Mon. Apr 20th, 2026

Network10 Live

Uttarakhand News Portal

मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़गंज, नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

Share this

मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़गंज, नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग


हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सुश्री बांसुरी स्वराज को दिया अपना समर्थन :धामी

इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें औरों से भी करवाए :धामी

अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है :धामी

जनता के आशीर्वाद से दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है : मुख्यमंत्री धामी.

भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को दें वोट : मुख्यमंत्री धामी

इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली हैं : धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहाड़गंज, नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड़ शो में प्रतिभाग कर हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सुश्री बांसुरी स्वराज को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज जी के समर्थन में एकत्र हुए हैं, उन्होंने कहा इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली हैं। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है। उन्होंने कहा 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें औरों से भी करवाए..

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज एवं भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *